
बिलासपुर,,,, फल कारोबारी की हत्या, नाबालिक स्कूली छात्रा का चाकू की नोक पर अपहरण अनाचार और दो माशूम बच्चियों के दैहिक शोषण के मामले में लगे आरोपों के बाद आखिरकार SSP रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थानेदार अभय सिंह बैस और विवेचना अधिकारी S.I संतोषी अग्रवाल को भी आखिरकार लाईन अटैच कर दिया है! उनकी जगह जिला विशेष शाखा के निरीक्षक वाय पी सिंह को सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है! वहीं पचपेड़ी थाने के प्रभार निरीक्षक कमल पुषाम को दिया गया है! गौरतलब है!

कि सिरगिट्टी थाने से लगातार गंभीर मामलों में कोताही और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते आ रहे थे… दो माशूम बच्चियों के दैहिक शोषण के मामले में पीड़ित परिजनों ने सिरगिट्टी पुलिस पर आरोपी को प्रश्रय देने और उन्हें धकिया कर बाहर निकलने समझौते के लिए दबाव बनाने समेत गंभीर आरोप लगाए थे… SSP ने तात्कालिक तौर पर S.I शीतला प्रसाद को के खिलाफ कार्रवाई की थी… इसके बाद अब इस मामले में थाना प्रभारी और S.I संतोषी अग्रवाल को लाईन अटैच करने की कार्रवाई की है! प्रारंभिक जांच में पाया गया… कि थाना प्रभारी अभय सिंह ने न घटना स्थल का निरीक्षण किया… और न ही साक्ष्यों के संकलन में गंभीरता नहीं दिखाई… SSP ने इस मामले में CSP सिविल लाइन को मामले की जांच कर 7 दिन के भीतर रिपोर्ट देने निर्देश दिया था… सिविल लाइन CSP के जांच रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की है! इसके अलावा पचपेड़ी थाना प्रभारी उप निरीक्षक राज सिंह को भी थाना सिरगिट्टी में भेजा गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
