
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एलएलबी के छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार साहिल बर्मन सरकंडा इलाके में किराये के मकान में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को वह कोसलेन्द्र राव लॉ कॉलेज में सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा खत्म होने के बाद साहिल अपने साथियों के साथ कॉलेज परिसर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जवाली पुल के पीछे रहने वाले समीर नामक युवक से हुई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी समीर ने साहिल को जान से मारने की धमकी दी और ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। घायल हालत में साहिल ने अपने साथी छात्र को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही साथी छात्र सिम्स अस्पताल पहुंचा, जहां साहिल खून से लथपथ हालत में भर्ती मिला।
घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
