
बिलासपुर,,, व्यापार विहार स्थित गल्ला किराना बाजार में एक व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर 2.5 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है? जिसकी तलाश जारी है!
पुलिस के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम रोगदा निवासी जनकराम साहू 12 जून को किराना सामान खरीदने के लिए व्यापार विहार पहुंचे थे… उनके पास ढाई लाख रुपये से भरा एक थैला था… इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को अयोध्या का पंडित बताकर उनसे संपर्क किया और धन-दौलत बढ़ाने व अमीर बनाने का लालच दिया… बातचीत के दौरान दोनों आरोपियों ने चालाकी से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए…
पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर थाना में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई… मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई…
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुर्ग जिले के केला बाड़ी निवासी हैदर अली अंसारी (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके खिलाफ पूर्व में चोरी और ठगी के कई मामले दर्ज होना भी सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मामले का दूसरा आरो
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
