
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 स्थित नयापारा गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई… गली के बीचों-बीच खून से लथपथ युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया… देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए… सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी…
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी इरफान बघीरा (26 वर्ष), पिता शेख खलील के रूप में हुई है! प्रारंभिक जांच में सामने आया है! कि युवक की हत्या किसी भारी वस्तु से हमला कर की गई है! घटनास्थल से सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए गए हैं! जिन पर खून के निशान मिले हैं! आशंका जताई जा रही है! कि हमलावरों ने इन्हीं पत्थरों से वार कर युवक की जान ली..
सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव…
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो गली में युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया… शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था… यह दृश्य देखकर लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई…
हत्या की वारदात से दहला इलाका.…
घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए… ASP पंकज पटेल और CSP निमितेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए… मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया…. जिन्होंने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए…
रात में हुई वारदात की आशंका...
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है! कि हत्या देर रात या तड़के सुबह की गई होगी… हालांकि घटना का सही समय और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा… पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है! कि मृतक आखिरी बार किसके साथ देखा गया था…
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस...
जांच टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है! साथ ही मृतक के दोस्तों, परिचितों और परिजनों से पूछताछ कर उसके सामाजिक संबंधों, गतिविधियों और संभावित विवादों की जानकारी जुटाई जा रही है! पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, लेन-देन और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है!
बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग…
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है!स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है!
जल्द गिरफ्तारी का दावा…
सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है!अधिकारियों का कहना है! कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है! और जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा… फिलहाल पूरे शहर की निगाहें इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे पर टिकी हुई हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
