
बिलासपुर,,, जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध चोरी का कबाड़ जब्त किया है! कार्रवाई में रेलवे ट्रैक से संबंधित लोहे के पार्ट्स सहित कुल 83 क्विंटल 15 किलो कबाड़ और दो वाहनों को जब्त किया गया है! जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत लगभग 14 लाख 25 हजार 500 रुपये बताई गई है!
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है!इसी दौरान 15 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि बिल्हा निवासी इमरान कुरैशी अपने कबाड़ दुकान में भारी मात्रा में चोरी का सामान वाहनों में लोड करा रहा है! सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी…
छापेमारी के दौरान दुकान और वहां खड़े छोटा हाथी एवं पिकअप वाहन की तलाशी ली गई… जांच में रेलवे लाइन के लोहे के लाइनर, चाबियां, एंगल, प्लेट, लोहे की छड़, पाइप, कांटेदार तार सहित बड़ी मात्रा में अन्य लोहे का कबाड़ बरामद हुआ… पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके…
पुलिस ने मामले में इमरान कुरैशी सहित सात आरोपियों के खिलाफ धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस एवं रेलवे संपत्ति अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की है! प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है! कि मुख्य आरोपी लंबे समय से चोरी का सामान खरीदने के कारोबार में संलिप्त था…
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.15GST का छापा पड़ा तो कारोबारियों के उड़ गए होश, 6 ठिकानों पर पहुंची टीम… व्यापार विहार से मुंगेली तक मचा हड़कंप, बिल-किताब खुली तो टैक्स का खेल भी आया जांच के घेरे में…
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
