बिलासपुर,,,, सकरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर लगातार हो रहे विवाद और मारपीट की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है! सभी आरोपियों को धारा 170, 126 एवं 135(3) BNS के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया…
पुलिस के अनुसार 22 जून की रात ईरानी पारा पांड में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था…. एक पक्ष की शिकायत पर अपराध क्रमांक 595/2026 के तहत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया… वहीं दूसरी ओर सैदा निवासी महिला की शिकायत पर अपराध क्रमांक 592/2026 दर्ज किया गया… इसके अलावा एक अन्य पुराने मारपीट के मामले में भी अपराध पंजीबद्ध था…
मामलों में अपराध दर्ज होने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग आपस में विवाद और मारपीट कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे… स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई… पुलिस टीम ने लोक शांति भंग करने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की… गिरफ्तार आरोपियों में असलम अली, अकरम अली, कासिम अली, अली खान जाफरी, शराफत अली, नजफ अली, जान मोहम्मद, एहसास अली, सज्जाद अली, प्रवीण दुबे, प्रशांत दुबे, शिवराज यादव एवं त्रिवेव यादव शामिल हैं! सकरी पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और लोक शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.22चंदे पर छिड़ा जमीन का जंग, पेड़ कटा तो बढ़ा विवाद, मारपीट के बाद समिति ने खोला मोर्चा; बोली- चंदे का चोला पहनाकर जमीन का झगड़ा छिपाने की कोशिश, पूरा CCTV-अडियो दिखाओ और असली राज खोलो….
Uncategorized2026.09.22अमरकंटक रोड बना बर्थडे पार्टी का मंच! सड़क घेरकर जन्मदिन मनाना BJP नेता और साथियों को पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत कई पर FIR, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फजीहत—अब पुलिस पूछ रही, सड़क किसकी और अनुमति किसकी?…
Uncategorized2026.09.22कोनी में चोरों का खेल हुआ फेल, रात के अंधेरे में ताला तोड़कर घर साफ करने निकले थे शातिर, पुलिस ने CCTV से दबोचा गिरोह, सोना-चांदी, बाइक, मोबाइल और नकदी समेत ₹4.81 लाख का माल बरामद, तीन जेल में और बाल अपचारी न्यायालय पहुंचा…
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…

