Breaking
23 Sep 2026, Wed

सरकारी जमीन पर कब्जा, कलेक्टर तक शिकायत फिर भी सन्नाटा! टिकरापारा में 80 लाख की भूमि पर निर्माण को लेकर बवाल, कागजात नहीं होने का दावा; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अतिक्रमण का खेल?…

बिलासपुर,,, के टिकरापारा स्थित शिवाजी मार्ग में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार जुना बिलासपुर के खसरा नंबर 144/1, रकबा 0.4460 हेक्टेयर, खाता क्रमांक 3 की सरकारी भूमि पर कृष्णा तिवारी द्वारा बिना वैधानिक अनुमति के निर्माण कराया गया है। आरोप है कि संबंधित भूमि शासन की संपत्ति है और उस पर किया गया निर्माण नियमों के विपरीत है। आवेदन में कहा गया है कि इस अतिक्रमण से शासन को राजस्व हानि हो रही है तथा सार्वजनिक हित भी प्रभावित हो रहा है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों की जांच कर निर्माण की वैधता परखने और अवैध पाए जाने पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक संबंधित भूमि मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिसकी अनुमानित कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि कब्जाधारी के पास स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज नहीं हैं।

मामला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में चर्चा तेज है। अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed