Sat. Nov 7th, 2026

दयालबंद में अदिति मौर्य की संदिग्ध मौत से मचा बवाल! भाई अखिलेश ने पति रविकांत मौर्य, सास-ससुर और ननद पर लगाया हत्या का आरोप; एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, कड़ी कार्रवाई की मांग तेज…

बिलासपुर,,,,उत्तर प्रदेश के अखिलेश कुमार ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के समक्ष शिकायत कर यहाँ दयालबंद में ब्याही गई…. अपनी बहन अदिति मौर्य की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पति, सास-ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की…

 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ग्राम मधुपुर निवासी अखिलेश ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से की गई… शिकायत में कहा है! कि उनकी बहन अदिति मौर्या की शादी 2019 में बिलासपुर के दयालबंद निवासी रविकांत मौर्या के साथ हुई… थी… शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही अदिति को घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था… परिजनों का आरोप है! कि अदिति अक्सर अपने पति और ससुराल पक्ष से जान का खतरा होने की बात कहती थी…

आरोप है! कि बीते 23 जून को अदिति के साथ मारपीट की गई…. जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई…. परिजनों का आरोप है! कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई…. और शव को अस्पताल ले जाया गया… जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…

मृतका के भाई ने पति रविकांत मौर्या, सास-ससुर, ननद पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है! परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed