बिलासपुर,,,, के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुलिस अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर डराकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है! जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं! जिनकी तलाश जारी है! पुलिस के अनुसार महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहदा निवासी रूपेश पटेल 19 जून 2026 को निजी कार्य से बिलासपुर आया था… इसी दौरान उसकी दो महिला मित्रों के साथ विवाद हो गया… जिसके चलते सभी पक्ष तारबाहर थाना पहुंचे… थाने में मौजूद होने की जानकारी रूपेश ने अपने दोस्त सचिन मेहर को फोन कर दी… आरोप है! कि सचिन मेहर ने यह जानकारी बिलासपुर निवासी सुमित देवांगन को दी…. जिसके बाद दोनों ने मिलकर रूपेश और उसके परिवार को पुलिस अधिकारियों को पैसा देने का हवाला देकर डराना शुरू कर दिया…
आरोपियों ने परिवार से पांच लाख रुपये की मांग की और कार्रवाई का भय दिखाया… डर के कारण रूपेश के परिजनों ने एक लाख रुपये सुमित देवांगन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए… इसके बाद भी आरोपी लगातार चार दिनों तक शेष चार लाख रुपये देने के लिए फोन पर धमकी देते रहे…
9
शिकायत मिलने पर तारबाहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत धारा 308(2) और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार देवांगन (36 वर्ष), निवासी चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने खाते में एक लाख रुपये प्राप्त करने और बाद में रकम दूसरे आरोपी के खाते में ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…

