बिलासपुर,,, जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं! मस्तूरी थाना के चार आरक्षकों पर एक युवक से झूठे आबकारी मामले में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है! शिकायत के बाद एसएसपी ने जाँच के आदेश दिए… अगले ही दिन एएसपी ने थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया… युवक की शिकायत के बाद मस्तूरी थाना चर्चा में है! चकरभाठा के नगाराडीह निवासी समीर बंजारे ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया है! कि थाने के चार आरक्षकों ने उसे हिरासत में लेकर आबकारी के गंभीर मामले में फंसाने की धमकी दी और बदले में बड़ी रकम की मांग की… शिकायत के मुताबिक 15 जून को समीर बंजारे को टिकारी गांव से उठाकर मस्तूरी थाना लाया गया… यहां पुलिसकर्मियों ने उसे महुआ शराब तस्करी के मामले में जेल भेजने की बात कही… युवक का आरोप है! कि दबाव बनाकर उसके परिवार से पैसे मंगवाए गए.. और बाद में एक लाख रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा गया… समीर का कहना है! कि उसके पिता मनोज बंजारे थाने पहुंचे थे. । जहां 84 हजार रुपये नकद दिए गए.. जबकि बाकी 16 हजार रुपये नगद पुलिसकर्मियों को सौंपे गए… इसके बावजूद अगले ही दिन उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया… शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच की जिम्मेदारी ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह को सौंपी… मंगलवार को एएसपी ने मस्तूरी थाना पहुंचकर घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज देखा… फुटेज में युवक थाने में मौजूद दिखाई दे रहा है! वहीं कुछ आरक्षकों की गतिविधियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं!
जांच टीम ने च्वाइस सेंटर संचालक से भी पूछताछ की है और बैंक खाते से पैसे निकाले जाने के समय का मिलान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद मस्तूरी थाना के कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
UncategorizedSeptember 22, 2026तेलीपारा में चंदे की रसीद से जमीन तक पहुंचा विवाद, समिति बोली- चंदा नहीं, पेड़ और रास्ते का झमेला है साहब… व्यापारी खुद पेड़ कटवाने आया था, CCTV-ऑडियो खोलिए राज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, अब आंदोलन की चेतावनी…

