बिलासपुर
,,, के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी लोन और साइबर ठगी से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार्यालय संचालित कर आम नागरिकों की निजी जानकारी एकत्र कर रहे हैं और उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि गिरोह के सदस्य लोगों के मोबाइल नंबर, पहचान पत्र और अन्य व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर उन्हें फर्जी लोन दिलाने का झांसा देते थे।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों के पास हजारों लोगों का डेटा मौजूद था, जिसका उपयोग लगातार फोन कॉल कर ठगी की कोशिशों में किया जा रहा था। इतना ही नहीं, यह गिरोह मोबाइल नंबरों और निजी जानकारी का अवैध कारोबार भी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 72ए तथा बीएनएस की धारा 318(4) और 65 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या इसका संबंध अन्य साइबर फ्रॉड मामलों से भी जुड़ा हुआ है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
UncategorizedSeptember 22, 2026तेलीपारा में चंदे की रसीद से जमीन तक पहुंचा विवाद, समिति बोली- चंदा नहीं, पेड़ और रास्ते का झमेला है साहब… व्यापारी खुद पेड़ कटवाने आया था, CCTV-ऑडियो खोलिए राज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, अब आंदोलन की चेतावनी…

