बिलासपुर,,, भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बिलासपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में राजस्व और बिजली विभाग के कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया… रतनपुर तहसील में एक पटवारी को 25 हजार रुपए और मस्तूरी में विद्युत विभाग के बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते ACB की टीम ने दबोच लिया… पहली कार्रवाई… रतनपुर तहसील के लालपुर हल्का में की गई… ACB के मुताबिक लालपुर निवासी अशोक अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी… कि उन्होंने अपनी जमीन के नक्शा बटांकन के लिए करीब एक वर्ष पहले तहसीलदार रतनपुर के समक्ष आवेदन दिया था… तहसीलदार के निर्देश पर प्रकरण संबंधित पटवारी भानु चंद्राकर के पास पहुंचा…. लेकिन पटवारी ने काम करने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की… शिकायत के सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद पटवारी 25 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया… गुरुवार को आरोपी ने प्रार्थी को तहसील कार्यालय रतनपुर बुलाया… जैसे ही पटवारी भानु चंद्राकर ने 25 हजार रुपए की रिश्वत ली… ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया… रिश्वत की पूरी रकम आरोपी से बरामद कर ली गई है! ACB की दूसरी कार्रवाई मस्तूरी स्थित CSPDCL कार्यालय में हुई… ग्राम पाराघाट निवासी त्रिलोकी साहू ने शिकायत की थी… कि उन्होंने अपनी एक एकड़ कृषि भूमि में शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत पोल लगाने के लिए आवेदन दिया था… आरोप है! कि कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की… शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई… गुरुवार को जैसे ही प्रार्थी ने मस्तूरी स्थित कार्यालय में बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपए दिए… ACB की टीम ने उसे भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया… रिश्वत की रकम आरोपी से बरामद कर ली गई… दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है! एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा… DSP अजितेश सिंह ने ACB ने आम लोगों से अपील की है! कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी या अधिकारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है! तो उसकी सूचना तत्काल ACB को दें…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…

