बिलासपुर
,,, न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में गुरुवार शाम तब अफरा तफरी मच गई… जब लॉकअप में बंद एक आरोपी ने ब्लेड से अपने गले और सीने पर कई वार किए… लहूलुहान युवक को देख कर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी सकते के आ गए.. और वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना दे… अनन फानन में पुलिस गाड़ी में लेकर खून से लथपथ युवक को सिम्स लेकर पहुंचे और उपचार के बाद उसे वापस ले गए…
पुलिस की माने तो खुद पर प्रहार करने वाले मिनी बस्ती जरहाभाठा के 20 से 21 वर्षीय रामा पिता राजू कुर्रे को पुलिस ने जरहाभाठा मंदिर चौक से एक धार दार चाकू के साथ पकड़कर उसे थाना सिविल लाइन लाया गया था… युवक को लॉकअब में बंद किया गया… उसके कुछ देर बाद उसके करीबी एक महिला परिचित उसे छुड़ाने के लिए थाना पहुंची थी… पुलिस वाले ने उसे बाहर जाने के लिए कहा… तो वह लॉकअप के बाहर खड़ा होकर अंदर बंद आरोपी से बात करने लगी… थोड़े बाद जब वह चले गई… तब युवक ने ब्लेड से पहले अपने गले सीने और शरीर के अन्य हिस्से में ब्लेड मार लिया… अचानक नजर पड़ी तो वह खून से लथपथ लॉकअप के अंदर पड़ा था… जिसे उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया…
बाच गए…
ये तो भला हो लॉकअप में लगे CCTV कैमरे का, जिसमे सारा घटनाक्रम कैद हो गया…. नही तो जमकर सियासत होती… वीडियो फुटेज में युवक खुद अपने हाथ, गले और छाती पेट मे वार करता दिखाई दे रहा…
युवती पर संदेह…
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उस युवती की भूमिका पर पुलिस को सन्देह है! कि कही उसी ने तो लॉकअप में बन्द अपने साथी को ब्लेड तो नही उपलब्ध कराया… इसकी तस्दीक की जा रही है!
बता रहे आदतन…
पुलिस की माने तो घायल आरोपी आदतन बदमाश है! उसके खिलाफ 6 से 7 मामले दर्ज होने, और महीने दो महीने पूर्व उसके जेल से छूटने की बात बताई जा रही है!
चूक तो हुई….
इस पूरे घटनाक्रम में चूक तो सामने आई है! कि…
1…आरोपी युवक लॉकअप के अंदर फूल ड्रेस में कैसे रखा गया…. क्योकि आमतौर पर लॉकअप में कपड़े उतरवाकर बन्द किया जाता है!
2…. क्या लाकअप में बन्द करते समय उसकी तलाशी नही ली गई…. और ली गई थी… तो उसके पास खुद पर वार करने के लिए लॉकअप में ब्लेड का टुकड़ा आया कहा से…
अफसर लेते रहे अपडेट….
सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर कैवर्त दल बल के साथ सिम्स में डंटे रहे… और उच्चाधिकारियों को पल पल की अपडेट फोन से देते रहे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…

