बिलासपुर
,,, नगर निगम के लालबस स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम का बवाल थमने का नाम नही ले रहा… अब तिफरा यदुनन्दन नगर के एक दुकान में प्रतिबंधित प्लास्टिक की कार्रवाई के लिए पहुँची स्वछत्ता टीम के एसआई पवन भैया लाल चौहान से मुन्नासिंह द्वारा अश्लील गाली गलौच का ऑडियो सामने आया है! आरोप फिर तोड़ीबाजी का है! निगम कर्मी ने इसकी लिखित शिकायत ऑडियो समेत अजाक और सिरगिट्टी थाने में दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है!
थानों में कई गई शिकायत में निगम कर्मी पवन ने बताया कि…
वह स्वछत्ता पेट्रोलिंग टीम के साथ कार्रवाई करने तिफरा यदुनन्दन नगर गए थे…. जिस दुकान में टीम प्रतिबंधित पॉलिथीन की कार्रवाई करने घुसी उस दुकान संचालक ने फोन घनघना फोन टीम के पवन चौहान को थमा दी… उधर से आवाज आई कौन बोल रहे पवन ने जैसे अपना परिचय दिया सामने वाले ने जमकर गाली गलौच की और एक पैसा नही मिलेगा वही रुक अभी आ रहा कहकर हड़काया…
उधर से निगम कर्मी पवन से गाली गलौच कर धमकाने वाले ने अपना नाम मुन्ना सिंह बताया…. गालीबाज यहां के एक पार्षद का देवर बताया जा रहा…
कर्मचारी महासंघ आक्रोश में…
इधर स्वयत्त्साशी कर्मचारी महासंघ ने निगम में सेवा दे रहे कर्मी से गाली गलौच और धमकाने के मामले में कड़ा आक्रोश जताया.. गुरुवार को इसकी शिकायत निगम कमिश्नर और तिफरा जॉन दफ्तर के जोन कमिश्नर से करने के बाद आगे की रणनीति तय करने की बात कही है! महासंघ के अध्यक्ष नन्दू कुशवाहा ने इस गाली गलौज कांड पर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है! उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का इस कदर अपमान बरदास्त नही करेंगे….
कौन कर रहा हवन….
इस मामले को हवा देने सियासी दांवपेंच शुरू हो गया है! पूरे मामले में चर्चा इस बात की है! कि आखिर फिरकी कौन ले रहा कौन है! जो इस मामले में हवन करने जोर लगा रहा….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
UncategorizedSeptember 25, 2026विसर्जन में बप्पा की भक्ति कम, शोहदों की दादागिरी ज्यादा, सिरगिट्टी में चाकू से दो घायल, कोतवाली-सदर में गदर और पचरीघाट में लाठियां… गणपति बप्पा मोरया के साथ हुड़दंग मचा जोरिया…
UncategorizedSeptember 25, 2026नक्शा आवासीय, निर्माण पूरा कमर्शियल… गोड़पारा में अब नोटिस-नोटिस का खेल, मजमून बताने में अफसरों की जुबान बंद, कॉपी देने में हाथ सुस्त… तो कार्रवाई का नंबर कब आएगा?

