बिलासपुर,,,, के तारबाहर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में महीनों से फरार चल रहे… आरोपी सलमान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया…. न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया… लेकिन जेल पहुंचने के दौरान सामने आए एक दृश्य ने नई चर्चा छेड़ दी है!
जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले तारबाहर क्षेत्र में तौसीफ़ खान के साथ कई लोगों ने मिलकर मारपीट की थी… घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर थाने में नामजद FIR दर्ज की गई थी… मामले के अन्य आरोपियों के साथ सलमान की भी तलाश की जा रही थी… लेकिन वह लगातार फरार था… पुलिस ने हाल ही में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया…. जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया…
इस दौरान जेल गेट पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी सलमान जेल के मुख्य द्वार पर मोबाइल फोन पर बातचीत करता दिखाई दिया… आरोप है! कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वह आराम से फोन पर बात करता रहा…
अब सवाल यह उठ रहे हैं! कि जेल में प्रवेश की प्रक्रिया के दौरान आरोपी के हाथ में मोबाइल कैसे पहुंचा और उसे फोन पर बातचीत की अनुमति किस आधार पर मिली… फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है! हालांकि, इस संबंध में पुलिस या जेल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 24, 2026गणपति बप्पा की विदाई में डीजे ने मचाया शोर, कोतवाली बोली भक्ति अपनी जगह, कोलाहल कानून अपनी जगह, तेज आवाज पर पुलिस का डंडा चला, दो डीजे वाहन साउंड बॉक्स-एम्प्लीफायर समेत जब्त, दो पर कार्रवाई…
UncategorizedSeptember 24, 2026वन-टू का फोर नहीं, 13 का 19! लोयला स्कूल के टैक्स का निकला 1.30 करोड़ हिसाब, भूपेंद्र उपाध्याय के जोन-7 ने थमाया नोटिस—छह साल का बकाया भरो साहब, अब 2026-27 का रिअसिसमेंट भी तैयार…
UncategorizedSeptember 24, 202660 बोरी सरकारी चावल की पिकअप ने मचा दिया ‘खलबली’ का राशन, गोदाम से दुकान और दुकान से मंजिल तक कौन कर रहा है चावल का खेल? GPS, स्टॉक और कागज खंगाले तो कहीं ‘काला कारोबार’ की खिचड़ी तो नहीं पक रही?…
UncategorizedSeptember 24, 2026सड़क बनी पैग का अड्डा, ‘चियर्स सगा-चियर्स भांटो’ से मोहल्ला बेहाल! तीन साल से भट्टी हटाने गुहार, फिर भी आबकारी की नींद नहीं टूटी… स्कूल-कॉलेज जाने वालों की राह में जाम, आखिर जनता की सुनवाई होगी कब?

