बिलासपुर_रतनपुर
,,,,धार्मिक नगरी रतनपुर के नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के खिलाफ एक के बाद एक मामले सामने आई… दो शिकायतों ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है! पहली शिकायत में साध्वी पद्मिनीपुरी ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथित अभद्रता, सार्वजनिक अपमान, जान से मारने की धमकी और उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप लगाए हैं! वहीं दूसरी शिकायत में रतनपुर निवासी विमला कश्यप ने अध्यक्ष पर सरकारी भूमि पर कथित कब्जा, अवैध निर्माण, गाली-गलौज, ‘टोनही’ कहकर प्रताड़ित करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है!
साध्वी पद्मिनीपुरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP रजनेश सिंह को दिए आवेदन में कहा है! कि 3 जून को मथुरावासी हनुमान मंदिर आश्रम में संत-महात्माओं के साथ भोजन के दौरान उन्हें कथित रूप से जबरन उठाने का प्रयास किया गया.. विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया… और जान से मारने की धमकी दी गई… उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक छवि खराब करने के लिए उन्हें शराब और गांजा सेवन करने वाली बताकर भक्तों को भड़काया जा रहा है!
दूसरी ओर, 25 जून को SSP रजनेश सिंह को दिए आवेदन में विमला कश्यप ने आरोप लगाया… कि उनकी पुश्तैनी भूमि से लगी सरकारी जमीन पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कथित रूप से अधिकारियों के साथ मिलकर जेसीबी और ट्रैक्टर से समतलीकरण कर अवैध निर्माण शुरू कराया… शिकायत में यह भी कहा गया है! कि विरोध करने पर उन्हें अश्लील गालियां दी गईं… और ‘टोनही’ कहकर अपमानित किया गया… तथा मारपीट की धमकी दी गई… उनका आरोप है! कि पहले भी रतनपुर थाने में शिकायतें दी गईं… लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई अब तक नहीं हुई..
दोनों शिकायतों में समान बात यह है! कि शिकायतकर्ताओं ने स्वयं को असुरक्षित बताया है! और निष्पक्ष जांच की मांग की है! खासकर दूसरी शिकायत में एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार, अपमान और धमकी जैसे आरोप लगाए गए हैं! जिन्हें पुलिस सामान्य शिकायत मानकर नजरअंदाज नहीं कर सकती… जांच में यदि आरोपों की पुष्टि होती है! तो पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और लागू कानून के अनुसार संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई कर सकती है!
लगातार दो अलग-अलग शिकायतों के सामने आने से अब निगाहें पुलिस जांच पर टिक गई हैं! जांच के निष्कर्ष ही यह तय करेंगे कि शिकायतों में लगाए गए… आरोपों में कितना दम है! और आगे किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाएगी…
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने साध्वी के आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें अस्वीकार किया है! और अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 24, 2026गणपति बप्पा की विदाई में डीजे ने मचाया शोर, कोतवाली बोली भक्ति अपनी जगह, कोलाहल कानून अपनी जगह, तेज आवाज पर पुलिस का डंडा चला, दो डीजे वाहन साउंड बॉक्स-एम्प्लीफायर समेत जब्त, दो पर कार्रवाई…
UncategorizedSeptember 24, 2026वन-टू का फोर नहीं, 13 का 19! लोयला स्कूल के टैक्स का निकला 1.30 करोड़ हिसाब, भूपेंद्र उपाध्याय के जोन-7 ने थमाया नोटिस—छह साल का बकाया भरो साहब, अब 2026-27 का रिअसिसमेंट भी तैयार…
UncategorizedSeptember 24, 202660 बोरी सरकारी चावल की पिकअप ने मचा दिया ‘खलबली’ का राशन, गोदाम से दुकान और दुकान से मंजिल तक कौन कर रहा है चावल का खेल? GPS, स्टॉक और कागज खंगाले तो कहीं ‘काला कारोबार’ की खिचड़ी तो नहीं पक रही?…
UncategorizedSeptember 24, 2026सड़क बनी पैग का अड्डा, ‘चियर्स सगा-चियर्स भांटो’ से मोहल्ला बेहाल! तीन साल से भट्टी हटाने गुहार, फिर भी आबकारी की नींद नहीं टूटी… स्कूल-कॉलेज जाने वालों की राह में जाम, आखिर जनता की सुनवाई होगी कब?

