00 बोले दो दो थानों में लिखित कम्प्लेंट और गाली गलौच धमकी का ऑडियो देंने के बाद भी ये हाल…
00 बोले अब नई सइबो, गाली और धमकी सहकर नहीं करेंगे काम…
बिलासपुर,,,, नगर निगम के स्वच्छता टीम [लाल बस] के एसआई से गाली गलौज और धमकी चमकी का मामला तूल पकड़ने लगा है! स्वायत शासी कर्मचारी संघ के समर्थन के बाद स्वच्छता टीम ने जब तक आरोपी मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती… तब तक काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है! गौरतलब है! कि गुरुवार को नगर निगम की स्वच्छता टीम तिफरा यदुनंदन नगर में कार्रवाई के लिए पहुंची थी… जहां एक दुकान से प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त करने के दौरान विवाद हुआ था… आरोप है! कि मुन्ना सिंह ने स्वच्छता टीम के एस आई पवन चौहान से मोबाइल पर जमकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी… इसके बाद पवन चौहान ने इसकी रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने, और अजाक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई… पवन और उसके साथियों का आरोप है! कि आरोपी मुन्ना सिंह ने थाने में भी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दबंगई दिखाकर रिपोर्ट वापस लेने धमकाया… पीड़ित कर्मचारी पवन का कहना है! कि इससे वे बेहद आहत है रात भर नहीं सो सके। वे तनाव में आकर नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे थे… संकट के समय में कर्मचारी साथियों और कर्मचारी संघ ने आगे आकर सहयोग देकर उसका मनोबल बढ़ाया… तब वह कर्मचारी साथियों के साथ निगम मुख्यालय विकास भवन में बैठक के लिए अपने साथियों के बुलावे में आये है! उसका कहना है! कि जब तक आरोपी मुन्ना सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती… उसकी गिरफ्तारी नहीं होती… तब तक वे लोग कामबंद हड़ताल करेंगे… आरोपी मुन्ना सिंह पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर बताए जा रहे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 24, 2026गणपति बप्पा की विदाई में डीजे ने मचाया शोर, कोतवाली बोली भक्ति अपनी जगह, कोलाहल कानून अपनी जगह, तेज आवाज पर पुलिस का डंडा चला, दो डीजे वाहन साउंड बॉक्स-एम्प्लीफायर समेत जब्त, दो पर कार्रवाई…
UncategorizedSeptember 24, 2026वन-टू का फोर नहीं, 13 का 19! लोयला स्कूल के टैक्स का निकला 1.30 करोड़ हिसाब, भूपेंद्र उपाध्याय के जोन-7 ने थमाया नोटिस—छह साल का बकाया भरो साहब, अब 2026-27 का रिअसिसमेंट भी तैयार…
UncategorizedSeptember 24, 202660 बोरी सरकारी चावल की पिकअप ने मचा दिया ‘खलबली’ का राशन, गोदाम से दुकान और दुकान से मंजिल तक कौन कर रहा है चावल का खेल? GPS, स्टॉक और कागज खंगाले तो कहीं ‘काला कारोबार’ की खिचड़ी तो नहीं पक रही?…
UncategorizedSeptember 24, 2026सड़क बनी पैग का अड्डा, ‘चियर्स सगा-चियर्स भांटो’ से मोहल्ला बेहाल! तीन साल से भट्टी हटाने गुहार, फिर भी आबकारी की नींद नहीं टूटी… स्कूल-कॉलेज जाने वालों की राह में जाम, आखिर जनता की सुनवाई होगी कब?

