,,, केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि नहाने के दौरान कैदी फिसलकर पत्थर से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल कैदी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी जनकराम साहू के रूप में हुई है, जो किसी मामले में बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जेल परिसर में स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और वह पत्थर से जा टकराया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने घायल बंदी को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैदी की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं जेल प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम की आंतरिक जांच कर रहा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…

