कोरबा,,, जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरा कछार 3-4 नंबर खदान में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया… बदमाशों ने खदान में तैनात सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की… और लाखों रुपये कीमत के केबल के साथ नकदी लूटकर फरार हो गए…
जानकारी के अनुसार, खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी चेतन प्रसाद को बदमाशों ने पहले बंधक बनाया… और फिर उसकी जमकर पिटाई की… घायल सुरक्षा कर्मी की जेब से मोबाइल फोन और पर्स में रखे करीब 4,500 रुपये भी लूट लिए… इसके बाद गिरोह ने खदान परिसर में लगे लाखों रुपये के विद्युत केबल काटे और उन्हें अपने साथ लेकर फरार हो गया…
घटना की सूचना मिलने पर खदान के हाजिरी बाबू विश्वनाथ राठौर ने बांकीमोंगरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है!
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है! इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं! स्थानीय लोगों का आरोप है! कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में पुलिसिंग सुस्त होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं! लगातार हो रही चोरी, लूट और हिंसक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है! वही पुलिस का दावा है! जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…

