मुंगेली,,, जिले में निवेश के नाम पर कथित ठगी का गंभीर मामला सामने आया है! पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है! कि रकम दोगुनी-तिगुनी करने का लालच देकर करीब 4 लाख रुपये की ठगी की गई… जिसके बाद आर्थिक और मानसिक तनाव से जूझ रहे अजय देवांगन की इलाज के दौरान मौत हो गई… अब उनकी पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है!
गांधी वार्ड सदर बाजार निवासी स्वर्गीय अजय देवांगन की पत्नी सुनीता देवांगन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बिलासपुर निवासी ऋषि देवांगन, अरुण बंजारा और नीलू यादव सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है! शिकायत के अनुसार आरोपियों ने निवेश पर मोटे मुनाफे और रकम दोगुनी-तिगुनी होने का भरोसा देकर लगभग 4 लाख रुपये निवेश कराए… जब अजय देवांगन ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें लगातार टालमटोल किया गया और बाद में संपर्क तक बंद कर दिया गया…
परिजनों का आरोप है! कि आर्थिक नुकसान और लगातार बढ़ते मानसिक तनाव के कारण अजय देवांगन अवसाद में चले गए… 11 जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई… पहले मुंगेली, फिर बिलासपुर और अंततः रायपुर में इलाज के दौरान 12 जून की रात उनकी मौत हो गई… मेडिकल रिपोर्ट में हाई ब्लड प्रेशर से उत्पन्न गंभीर जटिलता को मौत का कारण बताया गया है!
शिकायत में यह भी दावा किया गया है! कि अजय देवांगन अकेले पीड़ित नहीं थे… बल्कि मुंगेली के कई अन्य लोगों से भी इसी कथित निवेश योजना के नाम पर रकम ली गई… पीड़िता ने बैंक खातों के लेनदेन, व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है!
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है! आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…

