बिलासपुर
,,,, नगर निगम की राजनीति इन दिनों लगातार गरमाती नजर आ रही है! मेयर-इन-काउंसिल यानी M.I.C की बैठकों में अब तक जो कभी नहीं हुआ… वह अब लगातार देखने को मिल रहा है! सत्ताधारी दल के पार्षद और M.I.C सदस्य ही कई मुद्दों पर खुलकर विरोध दर्ज करा रहे हैं! जिससे शहर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं!
हालिया M.I.C बैठक में पॉलीथीन जब्ती अभियान और निगम कर्मचारियों से कथित बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया… आरोप है! कि एक M.I.C सदस्य के देवर पर निगम कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगे… बैठक के दौरान मामला पुलिस तक न पहुंचे, इसके लिए दबाव बनाने की कोशिश भी हुई, लेकिन अंततः सिरगिट्टी थाने में एफआईआर दर्ज हो गई…
एफआईआर के बाद नगर निगम की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर भाजपा की अंदरूनी राजनीति और निगम की कार्यप्रणाली पर भी पड़ सकता है। नगर निगम की सीमा कई विधानसभा क्षेत्रों तक फैली होने के कारण अलग-अलग राजनीतिक धड़ों की सक्रियता भी इस पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह विवाद शहर सरकार के भीतर कड़वाहट बढ़ाएगा, या फिर नेतृत्व समय रहते हालात संभाल लेगा। फिलहाल एफआईआर के बाद निगम की राजनीति में हलचल तेज है और आने वाले दिनों में इसके सियासी असर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…

