बिलासपुर,,, जिले में नलकूप खनन पर लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है! इसी क्रम में आज ग्राम घुटकू, पटवारी हल्का क्रमांक-59, निरीक्षक मंडल -गनियारी, उप तहसील गनियारी में अवैध रूप से कराए जा रहे नलकूप खनन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य तत्काल बंद कराया तथा खनन में लगे दो वाहनों को जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द किया…
नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चन्द्रवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंजराम पिता रामफल द्वारा अपनी माता महेतरीन पिता बाबूलाल के नाम दर्ज ग्राम घुटकू स्थित भूमि, खसरा नंबर 439 पर जिला प्रशासन द्वारा लागू प्रतिबंध के बावजूद बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नलकूप खनन कराया जा रहा था…. मौके पर नायब तहसीलदार, उप तहसील गनियारी द्वारा अनावेदक एवं खनन कार्य में लगे कर्मचारियों से अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया… किंतु कोई वैध अनुमति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके….
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बिलासपुर के आदेश के पालन में नायब तहसीलदार ने तत्काल अवैध नलकूप खनन कार्य बंद कराया तथा खनन कार्य में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 10 M 2700 (चालक मुकेश कुमार विश्वकर्मा, निवासी कुई कुकदूर, पंडरिया) एवं वाहन क्रमांक CG 10 BD 9621 (चालक चैनसिंह, निवासी डिंडोरी, मध्यप्रदेश) को मौके पर जब्त कर थाना प्रभारी कोनी के सुपुर्द किया।कार्रवाई के दौरान पिंटू निर्मलकर, लालसिंह, रमेशदास, आनंद, संबंधित हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नलकूप खनन पर लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…

