बिलासपुर,,, नगर निगम के पूर्व महापौर रामशरण यादव के 1 करोड़ 15 लाख एमआईसी कांड को लेकर घमासान मच गया है! पूर्व मेयर जहाँ अपने पर लगे आरोपो पर यह कहकर नकार रहे… कि जमीन बिकी ही नही तो लेनदेन की बात कहां सम्भव है! वही भाजपा की ओर से वर्तमान मेयर पूजा विधानी ने इसे कांग्रेस का चरित्र बता जांच और कार्रवाई की बात कही है! इधर खबर के वायरल होने के चंद घण्टे बाद निगम प्रशासन ने पूर्व संपदा प्रभारी व वर्तमान जनगणना शाखा प्रभारी को निलबित कर दिया है! जारी निलंबन आदेश में जनगणना शाखा प्रभारी राजेश देवांगन को सोशल मीडिया में बयान देकर निगम प्रशासन की छबि खराब करने का उल्लेख है! इधर मीडिया में प्रसारित खबर को लेकर चर्चा रही… कि अब तक संसद में पैसा लेकर सवाल पूछने का वाकया सुने थे…. अब लेनदेन कर जैसा कि आरोप है! डहूरा (नकदी) लेकर नगर निगम की एमआईसी में टेंडर भी पास कराया जाता है! ये फार्मूला भी बाहर आ गया…. वैसे ये कोई नई बात नही है! अपने और करीबियों को लाभ पहुचाने कैसे निजी कालोनियों में सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं का कागजी राकेट चलाया जाता है! ये भी शहरवासियों ने देखा और सुना भी है!
अब आगे क्या होगा…?….
पूर्व मेयर की माने तो उन्हें फसाने के लिए ये झूठा षड्यंत्र रचा गया है! निगम प्रशासन ने इस मामले में मीडिया में बयान
देकर निगम प्रशासन की छबि खराब करने पर सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी… वर्तमान मेयर पूजा विधानी ने भी जांच और कार्रवाई की जरूरत बताई… कांग्रेस पर ग़म्भीर आरोप लगाए ,,, पर आगे इस मामले में होगा क्या ये अहम सवाल है!
00000
पूजा विधानी
मेयर नगर निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…

