बिलासपुर,,, जिले के पचपेड़ी क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में है! पचपेड़ी निवासी हरिराम नायक ने आरोप लगाया है! कि तहसीलदार न्यायालय से उसके पक्ष में आदेश पारित होने के बावजूद उसे अपनी जमीन का कब्जा नहीं मिल सका है! इस संबंध में उसने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा दिलाने और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!
पीड़ित के अनुसार, उसकी कृषि भूमि मौजा पचपेड़ी, तहसील मस्तूरी में स्थित है! जिस पर रामफल अंचल, सुमन अंचल, धनंजय अंचल सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है! इस मामले में तहसीलदार न्यायालय ने उसके पक्ष में आदेश देते हुए कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे…. लेकिन अब तक आदेश का पालन नहीं कराया गया…
हरिराम नायक का आरोप है! कि जब उसने आदेश का हवाला देकर जमीन खाली करने की बात कही तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी… उसने बताया कि पहले भी थाना पचपेड़ी में शिकायत की गई थी… लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका… पीड़ित का यह भी कहना है! कि आदेश के बावजूद जमीन पर निर्माण कार्य जारी है! जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं!
पीड़ित परिवार का कहना है! कि दूसरे पक्ष की दबंगई के कारण वे अपनी जमीन के पास तक जाने से डर रहे हैं! उन्होंने प्रशासन से मांग की है! कि तहसीलदार के आदेश का तत्काल पालन कराया जाए… अवैध कब्जा हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए…. अब इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है! इस पर सभी की नजरें टिकी हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 30, 2026हॉस्टल में कमाई फुल, निगम की टैक्स वसूली गुल, 70 में 50 मकान बने हॉस्टल, फिर भी रिकॉर्ड में घर, निगम की ऐसी ‘राजस्व नींद’ कि कमर्शियल टैक्स भी पूछ रहा, साहब मेरी गलती क्या है…
UncategorizedSeptember 30, 2026दमकल की पहुंच 5 मंजिल तक, परमिशन 11 मंजिल की, बिलासपुर में आग बुझाने की क्षमता छोटी, इमारतों के सपने बड़े… 6 दमकल और 39 जवानों के भरोसे लाखों की आबादी, फायर सेफ्टी सिस्टम खुद आग के इंतजार में…
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…

