00 घायल कांग्रेस नेता ग़म्भीर, रायपुर रिफर…
00 कानून को लगातार चुनौती दे रहे दुस्साहसिक बदमाश…
बिलासपुर
,,, पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के दावे के बीच न्यायधानी में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है! दिनदहाड़े मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला कर चुनौती देने वाले हमलावर बदमाशो का पुलिस ने 16 घण्टे बाद भी पता नही लगा सकी… हालत ग़म्भीर होने के कारण घायल कांग्रेस नेता को रायपुर रिफर किया गया है!
पुलिस के मुताबिक वारदात शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे
तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे परिक्षेत्र के रेलवे हॉस्पिटल के सामने की है! पुराना बस स्टैंड टेलीफोन एक्सचेंज रोड निवासी कांग्रेस नेता श्याम कश्यप रोज की तरह शनिवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे…. सुबह करीब 6:45 बजे वे जैसे ही रेलवे अस्पताल के पास पहुँचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने गाली गलौच कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए…. डंडे और नुकीली वस्तु से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया…
वे सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे… जिससे आसपास के लोगो की भीड़ लग गई… सूचना पर जब तारबाहर पुलिस मौके पर पहुँची तब तक श्याम को रेलवे अस्पताल ले जाया जा चुका था… बताया जा रहा… कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और घायल श्री कश्यप के परिजनों से फीडबैक ले रही…
इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं! मॉर्निंग वॉक में इसके पहले भाजपा नेता पर रिवर व्यू में हमले का मामला और नगर निगम के एक पूर्व कार्यपालन अभियंता पर भी हमला, भाजपा के सिनियर पार्षद के सुपारी किलिंग के प्रयास जैसे कई मामले सामने आ चुके है!
ये घटनाएं ये जाहिर कर रही… कि न्यायधानी में नागरिक कही और किसी वक्त सुरक्षित नही है! सुबह सुबह बेखौफ हमलावर बदमाश टारगेट लेकर निकल रहे ऐसा लगने लगा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 3, 2026रतनपुर में चोरों की चांदी चमकने से पहले पुलिस ने लगा दिया ब्रेक, घर और आश्रम में हाथ साफ करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में धराए, जेवर-कपड़े समेत 2.14 लाख का माल बरामद, अब चोरी का हिसाब होगा जेल में…
UncategorizedOctober 3, 2026राजीव प्लाजा में कॉम्बो का खेल, 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक का हिसाब मांगते ही तीन कर्मचारियों का मोबाइल ‘स्विच ऑफ’, दुकान से भी हुए नौ-दो-ग्यारह, अब पुलिस लगाएगी पता कॉम्बो किसके पास और हिसाब की किताब में कितना झोल?…
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
UncategorizedOctober 2, 2026रेत का धंधा समझे थे मलाई, कोर्ट ने करा दी जेल की सैर भाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, दो आरोपियों को सालभर की सजा सुनाई गई… ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी लगा, 66 FIR के बाद खनिज विभाग का संदेश रेत में खेलोगे, तो कानून झेलोगे…

