बिलासपुर,,,, अवैध जुआ-सट्टा और संगठित सट्टेबाजी के खिलाफ तोरवा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा नेटवर्क से जुड़े चार और आदतन सटोरियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं! सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा संगठित अपराध से संबंधित धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया…
पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध सट्टेबाजी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक रामनानी (53) निवासी धान मंडी, अजहर जुननानी (50) निवासी करबला चौक, सुधीर बोले (56) निवासी दयालबंद गुरूनानक चौक तथा शुभम पांडे (30) निवासी तेलीपारा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी पूर्व से जुआ-सट्टा के मामलों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ पहले भी प्रकरण दर्ज हैं।
जांच के दौरान पुलिस को संगठित रूप से सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के साथ संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गईं। हाल ही में सट्टा सरगना किशन चंद सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी….
1. दीपक रामनानी पिता तुलाराम रामनानी, उम्र 53 वर्ष, निवासी धान मंडी के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
2. अजहर जुननानी पिता स्व. वी.आई.ए. जुननानी, उम्र 50 वर्ष, निवासी करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
3. सुधीर बोले पिता दयाप्रसाद बोले, उम्र 56 वर्ष, निवासी दयालबंद, गुरूनानक चौक, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
4. शुभम पांडे पिता संजय पांडे, उम्र 30 वर्ष, निवासी तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…

