,,,, शहर में अपराध, गुंडागर्दी और चाकूबाजी पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने रविवार सुबह सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन अभियान चलाया…. पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कुल 90 संदिग्ध, आदतन गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों को हिरासत में लेकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया…. जांच के बाद 76 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई… जबकि 12 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया…
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में चिन्हित बदमाशों और निगरानी सूची में शामिल अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी…. सत्यापन के दौरान दो व्यक्ति अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़े गए…. उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई….
पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान सभी निगरानी बदमाशों, चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में मारपीट, अवैध हथियार रखने, लोगों में भय का माहौल बनाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी… जरूरत पड़ने पर जिला बदर सहित अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी….
बिलासपुर पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा… आम नागरिकों से भी अपील की गई है! कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का भय कायम करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…

