बिलासपुर,,,, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों के खिलाफ बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 2621 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की है! पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा… और आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के कैमरों के जरिए ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है! ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 21(25) के तहत प्रतिबंधित है! लेकिन विशेष रूप से युवाओं में इस नियम की अनदेखी देखने को मिल रही है!
पुलिस का कहना है! कि मोबाइल पर बात करने, मैसेज देखने या कान में ईयरबड लगाकर वाहन चलाने से चालक का ध्यान सड़क से हट जाता है! जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है! ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए शहरभर में लगे आईटीएमएस कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है! और नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है!
यातायात पुलिस ने बताया कि बढ़ते वाहनों के कारण शहर में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है! वर्ष 2025 में ही करीब 63 हजार नए वाहन सड़कों पर जुड़े हैं! ऐसे में यातायात अनुशासन का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है! पुलिस ने आम लोगों से अपील की है! कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें…. ताकि खुद की और अन्य लोगों की जान सुरक्षित रहे… साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…

