बिलासपुर
,,, शहर के लिंक रोड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट पर एक अभिभावक ने 5 हजार रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है! शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपने पुत्र चित्रानशु चंदोलिया को कक्षा 8वीं की कोचिंग के लिए आकाश इंस्टिट्यूट संस्थान में प्रवेश कराने के उद्देश्य से संपर्क किया था… संस्थान द्वारा मांगे गए…. सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बाद 30 हजार रुपये की कुल फीस तय हुई… जिसमें 5 हजार रुपये अग्रिम तथा शेष 25 हजार रुपये पांच समान किश्तों में जमा करने की बात कही गई थी…
शिकायतकर्ता का आरोप है! कि अग्रिम राशि जमा कराने के बाद संस्थान ने यह कहते हुए किश्तों में फीस लेने से इनकार कर दिया कि उनका बैंक संस्थान के नियमों के अनुरूप नहीं है! और अब पूरी 30 हजार रुपये की फीस एक मुश्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है! अभिभावक का कहना है! कि उनकी आर्थिक स्थिति एकमुश्त राशि जमा करने की नहीं है! इसलिए उन्होंने अपने बच्चे को वहां नहीं पढ़ाने का निर्णय लिया… और जमा किए गए 5 हजार रुपये वापस मांगे…
आरोप है! कि संस्थान ने अग्रिम राशि लौटाने से साफ इनकार कर दिया… जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है! शिकायतकर्ता का कहना है! कि इसी राशि के अभाव में वे अपने बच्चे का दूसरे कोचिंग संस्थान में दाखिला भी नहीं करा पा रहे हैं! जिससे उसके शैक्षणिक भविष्य पर असर पड़ सकता है!
अभिभावक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर 5 हजार रुपये वापस दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है! फिलहाल इस मामले में आकाश इंस्टीट्यूट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…

