Thu. Nov 19th, 2026

दीवार फांदकर बैंक में घुसे चोर, ATM तोड़ा… CCTV भी किया चकनाचूर, फिर भी खाली हाथ भागे बदमाश…

बिलासपुर,,,, बीती रात जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा के ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया… चोरों ने ATM को तोड़कर चोरी का प्रयास किया… इतना ही नही बदमाशो ने वहां लगे CCTV कैमरे को भी तोड़फोड़ कर रकम निकालने की कोशिश की… क्षतिग्रस्त कर दिया…
पुलिस के मुताबिक चोर बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और परिसर में लगे ATM को क्षतिग्रस्त कर नकदी निकालने की कोशिश की… हालांकि पुलिस की माने तो सफलता नही मिली और उन्हें छोड़कर भागना पड़ा…. वारदात की जानकारी तब सामने आई…. जब सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे… बैंक की टूटी दीवार और क्षतिग्रस्त ATM को देख इसकी सूचना बैंक प्रबंधन के अफसरो और रतनपुर पुलिस को दी…. बैक में सेंधमारी की खबर से रतनपुर पुलिस और महकमे के अफसर मौका मुआयना करने मौके पर पहुंचे…

CCTV फुटेज का सहारा….

वारदात के बाद हरकत में आई… पुलिस आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही… मामले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है! तो कुछ की तलाश की जा रही है! इस वारदात ने हमेशा और हर बार की तरह बैंको सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल खड़ा कर दिया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed