बिलासपुर,,, बिलासपुर केंद्रीय जेल परिसर को तत्काल प्रभाव से ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किए जाने के बाद अब वह मुख्य वजह और वीडियो भी सामने आ गया है! जिसने इस पूरे सुरक्षा महकमे में हड़कंप मचा दिया था….
वीडियो आने के बाद मंचा हड़कंप, सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल …
दरअसल,11 जून 2026 में जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए… आधिकारिक प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद अब वह वीडियो सार्वजनिक हुआ है! जिसके कारण प्रशासन को यह सख्त और अभूतपूर्व कदम उठाना पड़ा… कुछ दिनों पहले जेल परिसर के ठीक ऊपर एक अज्ञात ड्रोन काफी देर तक मंडराता हुआ देखा गया था… अति-संवेदनशील बिलासपुर केंद्रीय जेल, जहां कई बड़े और गंभीर मामलों के बंदी बंद हैं! उसके ठीक ऊपर इस तरह ड्रोन का उड़ना सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद गंभीर चूक और बड़ी चिंता का विषय बन गया था…
जेल के भीतर की रेकी की आशंका ….
वीडियो सामने आने के बाद यह आशंका और गहरी हो गई है! कि क्या इस ड्रोन के जरिए जेल परिसर के भीतर की संवेदनशील जगहों, सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती और बैरकों की रेकी की जा रही थी? इसी खतरे को भांपते हुए जेल अधीक्षक ने तत्काल मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी…. जिसके बाद कलेक्टर ने जेल की बाहरी परिधि से 500 मीटर के दायरे को पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया…
ड्रोन संचालक की तलाश में जुटी पुलिस…
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सिविल
लाइन पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है! तकनीकी इनपुट और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है! कि यह ड्रोन कहां से ऑपरेट किया जा रहा था… और इसका असली मकसद क्या था…. प्रशासन ने साफ कर दिया है! कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…

