Thu. Oct 15th, 2026

सेंट्रल जेल में फिर ‘फिसलन’ से बंदी की मौत! 15 दिन में दूसरा हादसा, बाथरूम पर उठे बड़े सवाल, परिजन हैरान, अफसरों की चुप्पी और कॉल रिसीव न करने से गहराया संदेह….

बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल की चारदीवारी के अंदर फिर फिसलकर गिरने से एक बंदी की मौत होना बताया जा रहा…. जिम्मेदार अफसरो के कॉल रिसीव न करने और कार्यव्यवहार ने मामले को लेकर सन्देह खड़ा कर दिया है!` जानकारी के अनुसार, तिफरा निवासी 81-82 वर्षीय सोकराम साहू पिता शिवदयाल साहू हत्या के आरोप में 2014 से जेल में निरुद्ध थे…. आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे… दोपहर करीब 2 बजे वे जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए…. उन्हें आनन- फानन में इलाज के लिए सिम्स रवाना किया गया…. जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया…. 15 दिन के अंदर जेल के अंदर फिसलकर गिरने से मौत की यह दूसरी घटना है!
इससे पहले भी गत 29 जून को सेंट्रल जेल के बाथरूम में ही`नहाते समय फिसलकर गिरने से घायल तखतपुर निवासी बंदी जनकराम साहू की सिम्स में उपचार के दौरान मौत होना बताया गया था…. सवाल यह उठ रहा…. कि यदि ये सच है! तो फिर एक हादसे के बाद दूसरे हादसे को रोकने बाथरूम के फर्श की सफाई क्यो नही कराई जा रही है! अफसर सामने आकर जवाब देने के बजाय कॉल रिसीव करने और सामने आकर बताने में इतना क्यो हिचकिचा रहे…. कि घटना को लेकर सन्देह बढ़ जा रहा….
न्यूज़ बास्केट की टीम ने जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी को कॉल किया…. तो उन्होंने कॉल ही रिसीव ही नही किया… सहायक जेलर ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की…. उनसे मिलकर घटना की जानकारी लेने जेल गेट तक पहुचे तो वहां भी बमुश्किल भेंट हो सकी….

खोमेश मंडावी, अधीक्षक सेंट्रल जेल बिलासपुर….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed