बिलासपुर,,,, फेसबुक के जरिए दोस्ती कर ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने बिलासपुर के एक अधिवक्ता से 47.60 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली…. मामले में सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर कथित आरोपी अदिति मल्होत्रा और प्रिया शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की 10 जून 2026 को फेसबुक पर दोनों महिलाओं से पहचान हुई…. उन्होंने खुद को ड्रॉपशिपिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग की विशेषज्ञ बताते हुए अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया…. इसके बाद अलग-अलग वेबसाइटों पर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया…. 14 से 20 जुलाई के बीच पीड़ित ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और यूपीआई के माध्यम से कुल 47,60,125.80 रुपये ट्रांसफर कर दिए….
जब पीड़ित ने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो प्रोसेसिंग फीस, कन्वर्जन फीस और गारंटी मनी के नाम पर लगातार अतिरिक्त राशि मांगी गई…. रकम देने से इनकार करने पर ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया…. और जमा रकम भी वापस नहीं की गई….
पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ बैंक स्टेटमेंट, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक चैट और वेबसाइटों के स्क्रीनशॉट सहित डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं! शिकायत में यह भी दावा किया गया है! कि इसी गिरोह ने सरकंडा के एक अन्य व्यक्ति से भी करीब 3 लाख रुपये की ठगी की है! फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खाते, सोशल मीडिया प्रोफाइल और संबंधित वेबसाइटों की तकनीकी जांच में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…

