00 कोई जवाबदेह नही न जेल अधीक्षक ने मोबाइल रिसीव किया न थानेदार ने…
00 लगातार हो रही मौतों पर पहले भी उठते रहे सवाल…
00 कोइनसीडेंट, साजिश या लापरवाही कौन देगा जवाब..
00 जेल के अंदर से लगातार आ रही मौतों की खबर से बंदियों के परिजन चिंतित….
बिलासपुर
,,,, लगता है! न्यायधानी के सेंट्रल जेल में पंचक का साया है…? लगातार हो रही बंदियों की मौत के बाद बुधवार को फिर जेल की चारदीवारी के अंदर से डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी के गैस प्लांट की भभकती भट्ठी में कूदकर खुदकशी करने की खबर आ रही…. जिसको लेकर तरह तरह की चर्चा है! न जेल अधीक्षक कॉल रिसीव कर रहे…. न सिविल लाइन टीआई जिससे घटनाक के सम्बंध में उचित जानकारी नही मिल पा रही…. पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर सेंट्रल जेल कैदियों की मौतों और एक हत्या के मामले को लेकर पहले से ही सुर्खियों में है! अब जेल के अंदर से एक नई स्टोरी निकलकर सामने आ रही है! बताया जा रहा…. कि बृजेश उर्फ राहुल दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था…. ब्रजेश ने बुधवार को जेल के भोजशाला के धधकती गैस भट्टी में छलांग लगा दी…. आग से गंभीर रूप से झुलसने के कारण बंदी की मौके पर ही मौत हो गई….
घटना के बाद जब जेल परिसर में खतरे के सायरन की आवाज गूंजी अंदर बाहर अफ़रा- तफरी मची रही….
जेल की चारदीवारी के अदंर से कभी बंदी के फिसलकर गिरने तो कभी बीमारी, तो कभी हत्या से मौत के लगातार मामले सामने आ रहे है! जिसको लेकर तरह तरह की चर्चा है!
घटना के सम्बंध में जानकारी लेने और सच है! क्या ये जानने जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से सम्पर्क कर चर्चा का प्रयास किया गया…. परन्तु न तो जेल अधीक्षक ने कॉल रिसीव किया और न ही सिविल लाइन टीआई किशोर केवट ने …!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…

