
रायपुर,,,, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS अधिकारी पर एक करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है! मामले को लेकर दिल्ली की CBI स्पेशल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है! शिकायतकर्ता ने कथित लेनदेन से जुड़े WhatsApp चैट, स्क्रीनशॉट और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कोर्ट में पेश करने का दावा किया है! शिकायत पर कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के DGP और CBI निदेशक से रिपोर्ट मांगी है!
जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी आकाश कुमार के खिलाफ अंबिकापुर के साइबर रेंज थाने में 20.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है! शिकायतकर्ता का आरोप है! कि मामले की जांच के दौरान कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए अंबिकापुर CSP एवं ट्रेनी IPS राहुल बंसल ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की…
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रकम हवाला नेटवर्क के जरिए पहुंचाने की बात सामने आई और इस कथित लेनदेन में ASI प्रवीण कुमार राठौर तथा आरक्षक अंशुल शर्मा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। शिकायतकर्ता ने बातचीत से जुड़े ऑडियो और चैट रिकॉर्ड कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने पहले CBI निदेशक को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर दिल्ली की CBI स्पेशल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया। परिवाद में IPS राहुल बंसल, ASI प्रवीण राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7 और 7A सहित BNS की धाराओं 308 और 351 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
बताया गया है कि कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। छत्तीसगढ़ के DGP को 17 जुलाई को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की गई थी। अगली सुनवाई 11 अगस्त को प्रस्तावित है।
हालांकि, रिश्वत मांगने और रकम पहुंचाने से जुड़े आरोप फिलहाल शिकायतकर्ता के दावों पर आधारित हैं। मामले में जांच और न्यायालय की आगे की कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
UncategorizedSeptember 22, 2026तेलीपारा में चंदे की रसीद से जमीन तक पहुंचा विवाद, समिति बोली- चंदा नहीं, पेड़ और रास्ते का झमेला है साहब… व्यापारी खुद पेड़ कटवाने आया था, CCTV-ऑडियो खोलिए राज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, अब आंदोलन की चेतावनी…
