
बिलासपुर,,,, दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम प्रशासन ने शुक्रवार को नोटिस के चक्रव्यूह को तोड़ निर्माणाधीन भवन को गलत निर्माण बता तोड़ने की कार्रवाई की…. इस दौरान जमकर विरोध हुआ…. और हमेशा की तरह सवाल यह उठा कि बनने के बाद ही निगम के जिम्मेदार क्यो जागते है! क्या इसी तरह मौत पर ही जागेंगे…. गौरतलब है! कि मंगलवार शाम रिंगरोड – 2 गौरवपथ से लगे एक निजी हॉस्पिटल के सामने पत्रकार कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान की छत से गुजर रहे…. हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने दो श्रमिको की मौत हुई थी…. सिविल लाइन पुलिस ने जैसे ही जांच शुरू कर कार्रवाई का शिकंजा कसा निगम प्रशासन की आंख भी खुल गई…. अभी तक नोटिस- नोटिस का खेल- खेल रहे…. निगम के भवन शाखा अधिकारी ने अब इस निर्माण को गलत बताते हुए निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त निर्माण को तोड़ने की बात कही…
घर बार निर्माण के बाद जागने के सवाल पर निगम के भवन शाखा अधिकारी ने कहा…. कि निगम मुख्यालय और जोन कार्यालय से निर्माणकर्ता को अवैध निर्माण के एक नही 4-4 नोटिस जारी किए गए है! अब निगम आयुक्त के आदेश पर अनुमति के विपरीत अतिरिक्त निर्माण को ढहाने निगम आयुक्त ने निर्देश दिया है!
पुराना बस स्टैंड टाइप खोदा निपोरी….
कार्रवाई के नाम पर निगम अमले ने विवाद के बीच निर्माणाधीन भवन के सामने की दीवार बस को एक्सीवेटर से खरोचवाया गिरवाया…. जैसे पुराना बस स्टैंड पर कार्रवाई के नाम पर किया गया था…
गाली खाये,,, फोन आया तो फार्मेलिटी कर लौट आये…
कार्रवाई के दौरान कुछ विचित्र बात हुई… पहले जमकर गाली गलौच और विरोध हुआ… इसी बीच दो मुस्टंडे वहां पहुंचे फोन पर अफसर की बात करे उसके बाद दीवार को एक्सीवेटर से ठोंकवाने का टोटका करा अमला वापस लौट आया… चर्चा इस बात की है! कि आखिर वो फोन था किसका…?
भवन शाखा अधिकारी मौन…
न्यूज बास्केट ने निगम के भवन शाखा अधिकारी को एक बार दो बार काल किया परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
