
बिलासपुर,,,, सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती से पहचान बढ़ाकर खुद को अविवाहित बताने, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने और नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी हासिल करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने उसकी पत्नी सहित बल्लभगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार किया है! पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता से करीब 12 से 13 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी हासिल की थी…
तोरवा पुलिस के अनुसार कोरबा निवासी पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी… उसकी पहचान सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट “शादी डॉट कॉम” के माध्यम से पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव से हुई थी… आरोप है! कि पवन ने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता को विश्वास में लिया… और शादी का आश्वासन देकर उसका दैहिक शोषण किया…. बाद में नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे नगदी और सोने-चांदी के जेवर ले लिए…
शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया… और अपनी पत्नी नवीता यादव के साथ लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा… पुलिस ने पामगढ़ और सरकंडा स्थित संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी… लेकिन आरोपी का मोबाइल बंद मिला… उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था…
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ आरोपी और उसके बैंक खातों की जांच शुरू की…. अधिकांश खाते बंद मिले, लेकिन पत्नी नवीता के खाते में लेन-देन जारी था…. इसी खाते की जांच में बल्लभगढ़, हरियाणा में रकम निकासी का सुराग मिला… इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र में तलाश शुरू की और दोनों को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया….
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार यादव (34) और उसकी पत्नी नवीता यादव (30), दोनों निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। दोनों को 9 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया…. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
