
बिलासपुर,,, बिलासपुर पुलिस द्वारा खतरनाक स्टंट करने वालो के खिलाफ कार्यवाही होने के बाद भी स्टंटबाज बाज नहीं आ रहे है! जान जोखिम में डाल कर यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाने का दो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है! वायरल वीडियो कोटा क्षेत्र के होने का दावा भी किया जा रहा है! बताया यह भी जा रहा है! कि यह वीडियो पुलिस विभाग के पास भी पहुंच चुका है! और वीडियो के आधार पर पुलिस स्टंटबाज की तलाश में भी जुटी हुई है! सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील और लाइक्स की चाहत अब युवाओं को सड़क पर जानलेवा स्टंट करने तक ले जा रही है! बिलासपुर में ऐसे ही दो खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है!
वायरल वीडियो में एक युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करता नजर आ रहा है! जबकि दूसरे वीडियो में युवक चलती बाइक की सीट पर खतरनाक अंदाज में स्टंट करता दिखाई दे रहा है! दोनों वीडियो कोटा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं!
रील बनाने लिए नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां….
सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बजाय युवकों द्वारा स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है! कुछ सेकंड की रील के लिए न सिर्फ अपनी बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाली जा रही है!
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है! बताया जा रहा है! कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान और तलाश में जुटी है!
लाइक और व्यूज की दौड़ में जिंदगी दांव पर…
यह पहला मामला नहीं है! जब बिलासपुर की सड़कों पर सोशल मीडिया रील के लिए खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया हो… लगातार सामने आ रहे… ऐसे मामलों ने ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं! अब देखना होगा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों तक पुलिस कब पहुंचती है! और रील के लिए सड़क को स्टंट का मैदान बनाने वालों पर क्या कार्रवाई होती है! यह वीडियो कब का और किस क्षेत्र का फिलहाल इसकी पुख्ता पुष्टि नहीं हो पाई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नक्शा आवासीय, निर्माण पूरा कमर्शियल… गोड़पारा में अब नोटिस-नोटिस का खेल, मजमून बताने में अफसरों की जुबान बंद, कॉपी देने में हाथ सुस्त… तो कार्रवाई का नंबर कब आएगा?
UncategorizedSeptember 24, 2026गणपति बप्पा की विदाई में डीजे ने मचाया शोर, कोतवाली बोली भक्ति अपनी जगह, कोलाहल कानून अपनी जगह, तेज आवाज पर पुलिस का डंडा चला, दो डीजे वाहन साउंड बॉक्स-एम्प्लीफायर समेत जब्त, दो पर कार्रवाई…
UncategorizedSeptember 24, 2026वन-टू का फोर नहीं, 13 का 19! लोयला स्कूल के टैक्स का निकला 1.30 करोड़ हिसाब, भूपेंद्र उपाध्याय के जोन-7 ने थमाया नोटिस—छह साल का बकाया भरो साहब, अब 2026-27 का रिअसिसमेंट भी तैयार…
UncategorizedSeptember 24, 202660 बोरी सरकारी चावल की पिकअप ने मचा दिया ‘खलबली’ का राशन, गोदाम से दुकान और दुकान से मंजिल तक कौन कर रहा है चावल का खेल? GPS, स्टॉक और कागज खंगाले तो कहीं ‘काला कारोबार’ की खिचड़ी तो नहीं पक रही?…
