
बिलासपुर,,, जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे… अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने नया बस स्टैंड तिफरा के पास घेराबंदी कर एक काले रंग की सेल्टोस कार से 5.32 ग्राम कथित मादक पदार्थ “ओरिजनल गैंगस्टर OG” जब्त किया है! जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है!
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी… कि एक व्यक्ति काले रंग की किया सेल्टोस कार क्रमांक CG10AS3131 में महंगा नशीला पदार्थ लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से नया बस स्टैंड तिफरा की ओर आ रहा है! सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की…
कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने 5.32 ग्राम कथित मादक पदार्थ, करीब 7 लाख रुपये कीमत की किया सेल्टोस कार और 50 हजार रुपये कीमत का Apple iPhone 16 Pro जब्त किया…. इस तरह जब्ती की कुल कीमत करीब 7.65 लाख रुपये बताई गई है!
मामले में शोभित जजोदिया उर्फ अक्षत (32 वर्ष) निवासी लिंक रोड, सुमंगलम अपार्टमेंट के पास, तारबहार को गिरफ्तार किया गया… पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 570/2026 में धारा 20ए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है! आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सिरगिट्टी पुलिस के साथ एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपती एवं टीम शामिल रही…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
UncategorizedSeptember 25, 2026विसर्जन में बप्पा की भक्ति कम, शोहदों की दादागिरी ज्यादा, सिरगिट्टी में चाकू से दो घायल, कोतवाली-सदर में गदर और पचरीघाट में लाठियां… गणपति बप्पा मोरया के साथ हुड़दंग मचा जोरिया…
