
बिलासपुर,,,, तोरवा थाना क्षेत्र में जमानत के नाम पर रुपये मांगने और रकम नहीं देने पर गंभीर धमकी देने का मामला सामने आया है! शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोप है! कि आरोपियों ने एक व्यक्ति और उसके परिवार को गाली-गलौज करते हुए धमकाया तथा एक लाख रुपये की मांग की…
पुलिस के मुताबिक आरोपी ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले तोरवा थाने में दर्ज एक आपराधिक प्रकरण में चालान की कार्रवाई का सामना कर रहा है! इसी मामले में जमानत कराने को लेकर ओम बोले और उसके साथियों ने कथित तौर पर फरियादी पक्ष से रुपये की मांग की…
आरोप है! कि आरोपियों ने कहा कि प्रियांशु की कोर्ट से जमानत कराने में काफी पैसा खर्च हुआ है! इसलिए अब एक लाख रुपये देने होंगे… रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ तांत्रिक पूजा-पाठ कर नुकसान पहुंचाने और भगवान का प्रकोप पड़ने की बात कहकर डराने का भी आरोप है!
शिकायत मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की…
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 354, 308, 3(5) बीएनएस तथा धारा 7 छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है! सभी आरोपियों को 10 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया… पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है!
गिरफतार 4 आरोपी … 👇👇
01 ओम बोेले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गरूद्वारा के पास दयाल बंद कोतवाली बिलासपुर
02 तरूण बजाज पिता राजेश कुमार उम्र 27 साल साकिन चिल्ड्रन अस्पताल के पास तोरवा
03 मोहम्मद इसरार पिता शेख मकबूल उम्र 22 साल साकिन सफेदखदान तोरवा
04 ऋषिकेश कुमार पिता राजेश कुमार उम्र 28 साल साकिन जगमल चैक तोरवा बिलासपुर ’’’’’’’’’
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
UncategorizedSeptember 25, 2026विसर्जन में बप्पा की भक्ति कम, शोहदों की दादागिरी ज्यादा, सिरगिट्टी में चाकू से दो घायल, कोतवाली-सदर में गदर और पचरीघाट में लाठियां… गणपति बप्पा मोरया के साथ हुड़दंग मचा जोरिया…
