
बिलासपुर,,, अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर बिलासपुर पुलिस ने जिलेभर में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया… पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए… इस अभियान के दौरान वारंटियों, फरार आरोपियों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गई…
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 28 स्थाई वारंट और 98 गिरफ्तारी वारंट, कुल 126 वारंटों की तामिली कराई…. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे 05 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी दबिश दी गई और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई…
पुलिस ने निगरानी सूची में शामिल गुंडा-बदमाशों पर भी विशेष नजर रखी… अभियान के दौरान 43 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई… जिनमें से 13 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई… वहीं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों और चाकूबाजों के खिलाफ भी सघन कार्रवाई की गई…. पुलिस के अनुसार इस श्रेणी में 05 की चेकिंग और 25 के विरुद्ध कार्रवाई की गई…
पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई और आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों की गतिविधियों की जांच की… अभियान का उद्देश्य वारंटियों की धरपकड़ के साथ-साथ आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना रहा…
बिलासपुर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी है! कि आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें… पुलिस ने आम नागरिकों से भी संदिग्ध व्यक्ति, फरार आरोपी या किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है!पुलिस का कहना है! कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
