Breaking
25 Sep 2026, Fri

पहले मौत का वार, फिर दूसरे पर चाकू की धार.. एक ही रात दो चाकूबाजी से बिलासपुर में हड़कंप, CCTV बना पुलिस का तीसरा आंख… नाबालिग समेत दो हिरासत में…

बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम चाकूबाजी की दो लगातार घटनाओं ने सनसनी फैला दी… शराब भट्ठी के पास दो बाइक सवार युवकों ने एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया… जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई… वारदात के बाद आरोपी वहां से भागे और कुछ ही देर बाद बूटापारा इलाके में एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला कर दिया… लगातार हुई दो घटनाओं के बाद सक्रिय हुई तोरवा पुलिस ने CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर रात में ही दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया… इनमें एक आरोपी नाबालिग बताया गया है!
पहली घटना 10 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मोहराभाठा स्थित शराब भट्ठी के पास हुई… यहां दो बाइक सवार व्यक्तियों ने ऑटो चालक शिव नंदन साहू (56), पिता शंभु साहू, निवासी देवरीखुर्द पर चाकू से हमला कर दिया… हमले में गंभीर रूप से घायल शिव नंदन की मौके पर ही मौत हो गई…

वारदात के बाद बूटापारा पहुंचे आरोपी…

पहली घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची… पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए… प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों का हुलिया लिया गया… और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई… पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ही थी… कि इसी दौरान सूचना मिली कि बूटापारा क्षेत्र में उन्हीं आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला कर दिया है! लगातार दूसरी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची…

दूसरी वारदात में युवक गंभीर घायल…

बूटापारा में चाकू के हमले में कन्हैया लाल राजड़े, पिता आशाराम राजड़े, निवासी बूटापारा गंभीर रूप से घायल हो गए… जिसे पुलिस ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया… एक ही समूह द्वारा लगातार दो स्थानों पर चाकूबाजी की सूचना से पुलिस ने आरोपियों की तलाश और तेज कर दी…

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस…

दोनों घटनाओं में आरोपियों का हुलिया और CCTV फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बने… पुलिस टीम ने आरोपियों की आवाजाही और संभावित रास्तों की जानकारी जुटाते हुए उनकी ट्रेलिंग शुरू की… लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने रात में मनीष कैवर्त, निवासी कर्रा, थाना मस्तूरी को हिरासत में ले लिया… पुलिस के अनुसार घटना में शामिल एक अन्य आरोपी नाबालिग है! जिसे भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है!

दोनों घटनाओं की कड़ी जोड़कर जांच जारी…

पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है!आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चाकूबाजी की वजह, घटनाओं के पीछे का विवाद और दोनों वारदातों के बीच संबंध का पता लगाया जा रहा है! पुलिस यह भी जांच कर रही है! कि आरोपियों ने लगातार दो स्थानों पर हमला क्यों किया… तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है! मामले में आगे की विवेचना जारी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed