
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए 7 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया…
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर बीट आरक्षकों और पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी… इसी दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की… जिनसे क्षेत्र में अशांति और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी…
सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए विधि अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया…
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में सिरगिट्टी पुलिस एवं बीट आरक्षकों द्वारा की गई…
पुलिस ने आमजन से अपील की है! कि नशाखोरी, अड्डेबाजी अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें… पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी…
ये पकड़े गए 7 अड्डेबाज…
- उज्जवल कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 20 साल निवासी राम मंदिर चौक तिफरा थाना सिरगिटटी
- आशीष प्रमाणित उर्फ आशु पिता दिलीप प्रमाणित उम्र 22 साल निवासी शिव विहार कालोनी रोड नयापारा काला रोड थाना सिरगिटटी
- रिजवान खान पिता स्व ईलियास खान उम्र 21 साल निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा सामुदायिक भवन के पास थाना सिरगिटटी
- मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल पिता मोह. मोबिन उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी
- अभिषेक साहू पितास्व मिलापराम साहू उम्र 34 साल निवासी शांति नगर तिफरा शांति नगर तिफरा थाना सिरगिटटी
- प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू पिता शिवकुमार पाण्डेय उम्र 34 साल निवासी जरौधा थाना तखतपुर
- नीलकमल केंवट उर्फ नीलू पिता भेषजलाल केंवट उम्र 24 साल निवासी जरौधा थाना तखतपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…
UncategorizedSeptember 28, 202625 करोड़ की फिरौती, विदेशी नंबर और अमन साहू गैंग का नाम, शोएब ढेबर ने धमकी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस ने तकनीकी सुरागों से खेल पलट दिया, आरोपी गिरफ्तार और पांच आईफोन जब्त… अब पूछताछ में खुलेगा राज…
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
