
बिलासपुर,,, स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिलासपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है! शहर के रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, बस स्टैंड सहित संवेदनशील इलाकों में लगातार सघन चेकिंग और संदिग्धों की निगरानी की जा रही है! इसी कड़ी में 13 अगस्त को थाना तोरवा पुलिस, GRP और RPF की संयुक्त टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया…
बाबा धाम से हथियार लाने की सूचना के बाद अलर्ट…
पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी… कि बिलासपुर में खतरनाक एवं धारदार चाकू जैसे हथियार बाबा धाम, देवघर से लाकर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं!

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ाई गई…
साउथ बिहार एक्सप्रेस में सघन जांच…
संयुक्त टीम ने स्टेशन पर यात्रियों और उनके सामान की जांच करने के साथ ट्रेनों में भी चेकिंग की… इसी दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली गई…

जांच के दौरान खतरनाक एवं घातक धारदार हथियार बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया…
स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक निगरानी…
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, बस स्टैंड और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है! संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है!

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नागरिकों की सुरक्षा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा… स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 202625 करोड़ की फिरौती, विदेशी नंबर और अमन साहू गैंग का नाम, शोएब ढेबर ने धमकी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस ने तकनीकी सुरागों से खेल पलट दिया, आरोपी गिरफ्तार और पांच आईफोन जब्त… अब पूछताछ में खुलेगा राज…
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
