
बिलासपुर,,,, शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है! इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने पचरी घाट के पास धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है! आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया है!
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस…
पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पचरी घाट के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है! सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की…
दबिश देकर आरोपी को दबोचा…
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पचरी घाट के पास दबिश दी… और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया… पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ… पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया…
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज…
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक लहरे पिता विसम्बर लहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजय नगर, राजेश किराना दुकान के पास, सिविल लाइन, बिलासपुर के रूप में हुई है! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है!
पुलिस के मुताबिक आरोपी का कृत्य सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर दहशत फैलाने से जुड़ा पाया गया… कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! पुलिस का कहना है! कि क्षेत्र में अड्डेबाजों और आदतन बदमाशों पर निगरानी के साथ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…
