
बिलासपुर,,,, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की क्राइम ब्रांच ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के साथ मिलकर हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1 किलो 242 ग्राम विदेशी सोना जब्त किया है! जप्त सोने में 7 बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ है! इस सोने की कीमत 1 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक है! ट्रेन के माध्यम से इसकी तस्करी की जा रही थीं… संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है! रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी… कि हावड़ा – मुंबई दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे हैं! सूचना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर द्वारा तत्काल रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच रायपुर को सूचित किया…. और डीआरआई, नागपुर की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई गई… सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर तक ट्रेन में सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया… जांच के दौरान भंडारा एवं नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई… जिसमें उनके कब्जे से लगभग 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ… बरामद सोने में 7 बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ शामिल थी… जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये आंकी गई है! आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने सहित डीआरआई, नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया… दोनों आरोपियों के विरुद्ध Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है! मामले की विस्तृत जांच डीआरआई, नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा की जा रही है! इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर एवं रायपुर की टीम की सतर्कता, त्वरित सूचना-साझाकरण एवं प्रभावी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही… रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल परिसरों एवं ट्रेनों के माध्यम से अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता एवं जांच अभियान चलाए जा रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
