Breaking
29 Sep 2026, Tue

मद्रासी रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी का तड़का, एक ही फ्रीजर में वेज-नॉनवेज का ‘महामिलन’ ग्लव्स गायब, पेस्ट कंट्रोल फरार… फूड सेफ्टी ने लाइसेंस निलंबन का चढ़ाया चाबुक…

बिलासपुर,,, शहर के पुराना हाईकोर्ट के सामने संचालित मद्रासी रेस्टोरेंट में गन्दगी से अटी रसोई और वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रीजर में रखा पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा कि फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान न सिर्फ साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोषजनक जताया बल्कि फ्रीजर को चेक करने के दौरान वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखा पाया। टीम ने संस्थान के कूक और वेटर द्वारा ग्लव्स का उपयोग न करने, रेस्टोरेंट में नियमित पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था न होने, फ्रीजर की उचित साफ-सफाई न होने जैसी कई कमियां पाई गईं। टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को साफ-सफाई और व्यवस्था बनाने निर्देश दिये है। फ़ूड सेफ्टी विभाग के अफसरो नेखाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जांच कर नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दावा किया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed