
बिलासपुर–सीपत,,,, ग्राम खम्हरिया में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी का सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया… पुलिस ने मामले में गांव के ही दो युवकों आदित्य कुमार लहरे (22) और जावेद अली (25) को गिरफ्तार किया है! आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया… शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है! दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
पुलिस के मुताबिक, खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री 11 अगस्त की सुबह करीब 5:10 बजे अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे… करीब 6 बजे वापस लौटे तो घर के सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा खुला था… घर के अंदर आलमारी के लॉकर से सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, कान के टॉप्स, माला, झुमके सहित चांदी की पायल, बिछिया और सिक्के चोरी हो चुके थे…
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम सक्रिय हुई…. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया… तकनीकी साक्ष्य और बीट आरक्षकों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आदित्य लहरे और जावेद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की…
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पीड़ित के घर के आसपास ही रहते हैं और उसके परिवार की गतिविधियों से परिचित थे। उन्होंने मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। दोनों पीछे के दरवाजे से घर में घुसे और ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवर चोरी कर लिए। पकड़े जाने के डर से जेवरों को निर्माणाधीन मकान में छिपा दिया था।
आरोपियों की निशानदेही पर 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए। ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त की गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और शत-प्रतिशत माल बरामदगी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…
