
बिलासपुर,,, जिले में चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने बिलासपुर पुलिस ने एक साथ विशेष चेकिंग और रेड अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक आदतन चाकूबाज, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य आदतन अपराधियों के संभावित ठिकानों व निवास स्थानों पर दबिश देकर सघन जांच की….
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में चलाए गए… इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ चाकूबाजी और नशे से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना रहा…
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संबंधित लोगों से उनके क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, नशे का अवैध कारोबार करने वालों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने संभावित अपराधों की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आवश्यक इनपुट भी संकलित किया।
चेकिंग के दौरान आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि वे किसी भी आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।
बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अपराधियों के ठिकानों पर सघन चेकिंग, दबिश और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की नागरिकों से अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता है, नशे का अवैध कारोबार करता है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में संलिप्त है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अपराध और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…
