
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर में निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है! मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी ने हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप में अपने यहां काम करने वाले दो युवकों को नौकरी से निकाल दिया… इसके बाद दोनों ने कारोबारी के भाई को कथित तौर पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया… आरोप है! कि उनके पास कारोबारी की पत्नी और उसके भाई के निजी वीडियो थे… शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया….
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवकों ने काम के दौरान चुपके से दोनों के निजी पलों का वीडियो बना लिया था… नौकरी से निकाले जाने के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने और दबाव बनाने की कोशिश की… कारोबारी के भाई को धमकाने और जातिगत गाली-गलौज करने का भी आरोप है! शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास मौजूद निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को कथित तौर पर मानसिक परेशानी और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया, किसके जरिए वायरल किया गया और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं… आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
